फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 515 वाेट पाकर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने राजेंद्र, महासचिव पद पर अंजनी जीते

विज्ञापन
विक्ट्री का निशान बनाएं सिविल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजीपुर। सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में सोमवार को 515 वोट पाकर राजेंद्र विक्रम अध्यक्ष बने, वहीं अंजनी 282 मत पाकर महासचिव बने। कड़ी सुरक्षा के बीच अधिवक्ताओं ने मतों का प्रयोग किया। शाम सात बजे मतगणना समाप्त होने के बाद अध्यक्ष पद पर राजेंद्र विक्रम सिंह और महासचिव पद पर अंजनी कुमार ठाकुर विजयी घोषित किए गए।
कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम, सह सचिव प्रशासन, सह सचिव पुस्तकालय, वरिष्ठ कार्यकारिणी और कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध घोषित किए गए। वहीं, कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय का पद रिक्त है। मुख्य चुनाव अधिकारी अरविंद सिंह उर्फ सिंहासन ने बताया कि सुबह दस बजे से मतदान शुरू हो गया। चार बजे मतदान समाप्त हो गया।
विज्ञापन

905 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। शाम पांच बजे से मतगणना शुरू हुई। शाम सात बजे तक रिजल्ट आ गया। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर कुल चार उम्मीदवार मैदान में थे। इसमें राजेंद्र विक्रम सिंह 515 मत पाकर विजयी रहे।
विज्ञापन

उन्होंने आनंद शंकर सिंह कुशवाहा को 318 मतों से हराया। आनंद शंकर को 197 वोट मिले। इसके अलावा अध्यक्ष पद पर बालमित्र केसरी को 79 वोट मिले तो सुरेश चंद्र श्रीवास्तव को 111 मतों पर संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें