परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकलते परीक्षार्थी।
- फोटो : संवाद
जौनपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा रविवार को जिले के 35 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा में 77.57 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए।
पहली पाली की परीक्षा के लिए कुल 15768 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 12165 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित रहे तथा 3603 अनुपस्थित रहे। उपस्थिति 77.14 फीसदी रही। दूसरी पाली में 15768 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से कुल 12232 अभ्यर्थी उपस्थिति रहे और 3536 अनुपस्थित रहे। उपस्थिति 77.57 फीसदी रही। डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने बीआरपी इंटर काॅलेज में चल रही परीक्षा का निरीक्षण किया। परीक्षा केंद्र पर पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था आदि की जांच की। परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे सक्रिय पाए गए।