फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की सूची से 76 नाम गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसठी। ग्राम पंचायत हंसिया में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चयनित 122 लाभार्थियों की सूची से 76 नाम गायब हो गए हैं। ग्राम पंचायत सचिव का आरोप है कि किसी ने उनकी आईडी और पासवर्ड को हैक करके ऐसा किया है। ग्राम पंचायत सचिव के इस दावे के बाद विकास खंड कार्यालय में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

बरसठी विकासखंड के हसियां ग्राम सभा के सचिव मनोज कुमार यादव ने पीएम आवास योजना के तहत 122 लाभार्थियों का चयन कर उनकी सूची मंजूरी के लिए शासन को भेजी थी। ग्राम पंचायत सचिव मनोज कुमार कहना है कि शुक्रवार की रात में वह सूची की जांच कर रहे थे तो पता चला कि उन्होंने जो सूची भेजी थी उसमें से 76 लाभार्थियों के नाम गायब कर दिए गए हैं। उन्होंने आईडी और पासवर्ड हैक करके ऐसा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने खंड विकास अधिकारी से शिकायत कर लाभार्थियों की सूची में सुधार कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें