जौनपुर। ग्राम पंचायतों में बनाए गए सामुदायिक शौचालयों की देखभाल महिला स्वयं सहायता समूह करेंगी। जिले के मुफ्तीगंज, सिकरारा, जफराबाद, बक्शा, खेतासराय व धर्मापुर ब्लाक परिसर में शनिवार को बैठक कर महिला स्वयं सहायता समूहों को अनुबंध पत्र दिया गया।
मुफ्तीगंज: ब्लॉक सभागार में नोडल अधिकारी एसके सोनी ने महिला स्वयं समूहों को अनुबंध पत्र सौंपा। बैठक की अध्यक्षता कर रहे बीडीओ लालब्रत यादव ने बताया कि ब्लॉक के 52 गांवों में सामुदायिक शौचालय बनकर तैयार हैं, जिसकी देखभाल महिला समूहों को दी जा रही है। इस अवसर पर आलोक मिश्रा, संजय श्रीवास्तव, विपिन राय, अनूप दीक्षित, स्मिता यादव, राजेश यादव आदि कर्मचारी उपस्थित रहे। सिकरारा: ब्लॉक सभागार में परियोजना निदेशक अरविंद कुमार सिंह ने महिला स्वयं सहायता समूहों को 62 ग्राम पंचायतों में बने सामुदायिक शौचालय की देखभाल करने के लिए अनुबंध पत्र बांटा। कार्यक्रम में बीडीओ डॉ. छोटेलाल तिवारी, एडीओ पंचायत राधेश्याम यादव, एडीओ आईएसवी अरुण पांडेय, सूर्य प्रताप सिंह, देवेंद्र सिंह, अमित सिंह, अर्पिता चौरसिया, कृतिका मिश्रा, प्रदीप आदि मौजूद रहे। जफराबाद: सिरकोनी ब्लॉक सभागार में बीडीओ ने महिला समूहों को सामुदायिक शौचालयों की देखभाल करने के लिए अनुबंध पत्र सौंपा। इस अवसर पर सीडीपीओ मनोज कुमार वर्मा, एडीओ आईएसबी संजीव रतन, एडीओ अश्विनी कुमार आदि मौजूद रहे।
बक्शा: ब्लॉक सभागार में नोडल अधिकारी जिला आबकारी अधिकारी घनश्याम मिश्र व बीडीओ डॉ. छोटेलाल तिवारी ने चुरावनपुर, छंगापुर एवं दक्षिणपट्टी गांव में बने सामुदायिक शौचालयों की जिम्मेदारी महिला स्वयं सहायता समूहों को दी। बीडीओ ने बताया कि कुल 99 गांवों के सामुदायिक शौचालय बनकर तैयार है। इस दौरान प्रधान सरायविभार शैलेंद्र पाण्डेय, सचिव महेश तिवारी, नागेंद्र प्रताप सिंह, विनोद सिंह आदि कर्मचारी मौजूद रहे। खेतासराय: सोंधी ब्लॉक सभागार में नोडल जिला परियोजना अधिकारी नेडा ने 65 सामुदायिक शौचालयों का देखभाल करने के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों को अनुबंध पत्र बांटा गया। इस अवसर पर बीडीओ अनुराग राय, एडीओ (आईएसबी) हलिहारी राम, एडीओ पंचायत रामकृष्ण यादव, पंचायत सचिव उमेश यादव आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।