जौनपुर। तीन अलग-अलग जगहों पर रविवार को को गेहूं की फसल और कूडे़ की ढेर में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया गया करीब 75 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
केराकत के शाहबुद्दीनपुर गांव के खेपतपुर में विद्युत शाॅर्ट सर्किट से अन्नपूर्णा सिंह, सुन्दरी सिंह, जितेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह, राज सिंह, आशुतोष सिंह के गेंहू के खेत में आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया गया पांच बीघा फसल जल गई। सुइथाकला क्षेत्र के कोटिया व कम्मरपुर गांव में अज्ञात परिस्थितियों में आग लग गई। चपेट में आने से करीब 70 बीघा गेहूं की फसल जल गई। फायर ब्रिगेड की टीम और ग्रामीणों के प्रयास से देर शाम आग पर काबू पाया गया। सुजानगंज: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज परिसर के अंदर स्थित ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से उसके बगल रखें कूड़ा कर्कट में आग लग गई। इससे अस्पताल में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा ।