फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: समर्थ ई-गवर्नेंस के लिए पूूविवि का डीयू से हुआ अनुबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय लखनऊ में रविवार को आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय एवं दिल्ली विश्वविद्यालय दिल्ली के बीच मध्य समर्थ ई गवर्नेंस के लिए समझौता पत्र पर हस्ताक्षर हुआ।
विज्ञापन

यह अनुबंध राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में दिल्ली विश्वविद्यालय के नोडल अधिकारी प्रो. संजीव सिंह के साथ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह एवं प्रभारी कुलसचिव अमृतलाल ने किया है। भारत सरकार द्वारा समर्थ पोर्टल की शुरुआत उद्यम संसाधन योजना (ईआरपी) को विश्वविद्यालय में प्रभावी रूप से लागू करने के लिए किया गया है। कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के निर्देश पर प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में एकरूपता लाने के उद्देश्य से समर्थ पोर्टल लागू किया गया। अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय लखनऊ में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश के समस्त राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति व कुलसचिव एवं अधिकारी ने प्रतिभाग किया। पूर्वांचल विश्वविद्यालय से इस कार्यशाला में कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह, वित्त अधिकारी संजय राय, प्रभारी कुलसचिव अमृतलाल, प्रोफेसर मानस पांडेय, प्रो. रवि प्रकाश, दीपक सिंह, डॉ. पुनीत धवन, डॉ. अमित वत्स, डॉ. प्रशांत यादव, जितेंद्र शर्मा एवं नीरज कुमार प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें