फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: माघ मेला के पहले चरण के लिए चलेंगी 74 रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। माघ मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिले से 74 रोडवेज बसें प्रयागराज रूट पर चलेंगी। 13 जनवरी से बसों का संचालन शुरू होगा। माघ से बसंत पंचमी तक चरणबद्ध तरीके से बसों का संचालन होगा। वाराणसी परिक्षेत्र के आरएम के निर्देश पर बसों की सूची तैयार कर ली गई है। जौनपुर डिपो में कुल 77 बस, शाहगंज डिपो में 30 बसें प्रतिदिन विभिन्न मार्गों पर संचालित होती हैं।
विज्ञापन

तीर्थराज प्रयाग के संगम तट पर मकर संक्रांति से महाशिवरात्रि तक चलने वाले माघ मेले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार तीन चरणों में बसों का संचालन किया जाना है। पहले चरण में 13 जनवरी से 26 जनवरी तक 74 बसें अलग-अलग जगहों से रवाना होंगी, जिसमें जौनपुर डिपो से 22 बसें, बदलापुर से 30, सुजानगंज से 22 बसें झूंसी प्रयागराज के बीच चलेंगी। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार लोड फैक्टर बढ़ने पर बसों का फेरा भी बढ़ाया जाएगा।
मुख्य स्नान पर्व
15 जनवरी: मकर संक्रांति पर्व
25 जनवारी: पौष पूर्णिमा
09 फरवरी: मौनी अमावस्या
14 फरवरी: बसंत पंचमी
24 फरवरी: माघ पूर्णिमा
08 मार्च: महा शिवरात्रि
माघ मेले में यात्रियों को किसी प्रकार से दिक्कतें न हो इसके लिए डिपो से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तीन चरणों में बसों को रवाना किया जाएगा। पहले चरण में 13 से 26 जनवरी तक जौनपुर, बदलापुर, सुजानगंज से 74 रोडवेज बसों को यात्रियों के दबाव को देखते हुए भेजी जाएंगी। -रमेश चंद्र सिंह एआरएम जौनपुर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें