जौनपुर। प्रगतिशील मानव समाज पार्टी की बैठक मंगलवार को प्रदेश सचिव रामप्रताप बिंद के मियांपुर स्थित आवास पर हुई। जिसमें राष्ट्रीय महामंत्री और पूर्व सांसद स्व.फूलन देवी की बहन रुक्मिणी देवी निषाद को जौनपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। उनको प्रत्याशी बनाने की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद्र बिंद ने की। बैठक में जिलाध्यक्ष रमेश बिंद,प्रदेश प्रवक्ता सुरेश बिंद, सुशील कुमार चौधरी, सीताराम बिंद आदि उपस्थित रहे।