फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहरावा स्टेशन के पास चटकी रेल पटरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
करंजाकला। जौनपुर-फैजाबाद रेल मार्ग पर मेहरावा स्टेशन के पास बुधवार को सुबह करीब छह बजे रेल पटरी चटक गई। करीब तीन घंटे बाद पटरी को ठीक कर लिया गया। इस दौरान ट्रेनों को लूप लाइन से रवाना किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह छह बजे निरक्षण कर रहे चाबीमैन राम सनेही की नजर चटकी हुई रेल पटरी पर पड़ी। उन्होंने इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर मनोज शर्मा को दी। तब तक सियालदह जम्मू तवी एक्सप्रेस के आने का समय हो चुका था। उसको लूप लाइन से क्रास कराया गया। उसके बाद 7:15 बजे वाराणसी लखनऊ पैसेंजर पहुंची। इस गाड़ी को धीमी गति से चटकी हुई पटरी से रवाना किया गया। उसके बाद स्टेशन मास्टर मनोज शर्मा ने भंडारी रेलवे स्टेशन के अधिकारियों को जानकारी दी। सूचना के करीब एक घंटे बाद रेल पथ निरक्षक अनिल कुमार अपनी टीम के साथ मेहरावां स्टेशन पहुंचे। पटरी को दिन में 9 बजे तक ठीक करने के बाद रेल यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें