बदलापुर। क्षेत्र के महराजगंज रोड पर स्थित भलुआही के गेट संख्या 23 सी पर रविवार को रेलवे क्रासिंग बूम टूट गया। जिससे आधे घंटे तक बदलापुर महराजगंज रोड की यातायात व्यवस्था ठप रही। अमृतसर हावड़ा 13050 डाउन जो सुल्तानपुर से जौनपुर की ओर जा रही थी, वह 20 मिनट, सुल्तानपुर से जौनपुर की ओर जाने वाली बाक्सन मालगाड़ी, जौनपुर से सुल्तानपुर जाने वाली वाली मालगाड़ी के एनजेड अप 20 मिनट तक रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही।
वाराणसी- लखनऊ रेलमार्ग पर रेलवे स्टेशन श्रीकृष्ण नगर से पश्चिम रेलवे क्रासिंग 23 सी पर लगा बूम अचानक टूट कर साढ़े तीन बजे गिर गया गया। बूम बीच में वेल्डिंग किया गया था। इस दौरान लखनऊ से वाराणसी जा रही अमृतसर हावड़ा आने की खबर से गेटमैन राहुल यादव ने बूम की जगह सिकड़ी लगाकर महराजगंज बदलापुर रोड को बंद कर दिया। तब तक अमृतसर हावड़ा सहित दो मालगाड़ी को स्टेशन मास्टर परमेश्वर कुमार ने स्टेशन पर रोक दिया। अभी तक कासन से गाड़ी चलाए जाने के कारण यातायात व्यवस्थित रूप से संचालित नहीं हो पा रहा।