फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदनवाल समाज ने आयोजित किया होली मिलन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। श्री कान्य कुब्ज वैश्य हलवाई (मोदनवाल) समाज का होली मिलन का कार्यक्रम रविवार की रात आयोजित किया गया। नगर के उर्दू बाजार स्थित घनश्याम दास बगीचे में आयोजित समारोह में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर गले मिलकर बधाई दिया। इस दौरान मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही बच्चों सहित युगल, परिवार की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। जिसे सभी लोगों ने खूब सराहा। वक्ताओं ने समाज को और ऊंचाई पर ले जाने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विजय मोदनवाल पूर्व नगर अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि घनश्याम दास मोदनवाल, धर्मवीर मोदनवाल, संतोष मोदनवाल, अनूप मोदनवाल मौजूद रहे। अध्यक्षमा सुरेश शाही जिला महामंत्री ने किया। समारोह का संचालन अमरनाथ मोदनवाल ने किया। इस अवसर पर रविशंकर मोदनवाल, डा. अमित दया हलवाई, संतोष मोदनवाल, अभिषेक हलवाई, मुन्ना हलवाई, राजदेव हलवाई, विनोद मोदनवाल, राम आसरे, कल्लू मोदनवाल, ओम प्रकाश हलवाई आदि उपस्थित रहे। स्वागत अध्यक्ष जगन्नाथ मोदनवाल ने किया । ज्ञानचन्द्र गुप्ता ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें