जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी जौनपुर की 73 लोकसभा जौनपुर के संचालन समिति की बैठक शनिवार को जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सभी मोर्चा व प्रकोष्ठ के लोकसभा एवं विधानसभा के संयोजक नियुक्त किए गए।
जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने आगामी कार्यक्रमोकं के विषय में बताया कि सात अप्रैल को बदलापुर विधानसभा में अनुसूचित वर्ग सम्मेलन,9 अप्रैल को शाहगंज विधानसभा में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन, 5 अप्रैल को जौनपुर सदर विधानसभा में युवा सम्मेलन ,11 अप्रैल को मल्हनी विधानसभा में किसान सम्मेलन ,3 अप्रैल को मुंगराबादशाहपुर में महिला सम्मेलन कार्यक्रम और एक अप्रैल को जिला मुख्यालय पर आईटी विभाग सम्मेलन होना सुनिश्चित हुआ है। कार्यक्रमों की दृष्टि से सभी मोर्चो,प्रकोष्ठ तथा प्रकल्पों के लोकसभा संयोजक एवं विधानसभा संयोजक नियुक्त किया गया है।भाजपा लीगल सेल के जिला संयोजक एडवोकेट रवींद्र नारायण सिंह ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को आदर्श चुनाव आचार संहिता के विषय में विस्तार पूर्वक बताया। इस अवसर पर संदीप तिवारी,पुष्पराज सिंह,मनोज दुबे,अभय राय,मेनिका सिंह,दिव्यांशु सिंह,मेहीलाल गौतम,अतुल पांडेय,प्रमोद यादव,यादवेंद्र मिश्रा, बृजमोहन शुक्ला,सतीश पांडेय,महावीर पाल,विनय तिवारी,रामजी चौरसिया आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।