जौनपुर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी आरपी मिश्र ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन में आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन को प्रभावित करने के उद्देश्य के लिए प्रयुक्त नकदी एवं काले धन संबंधी शिकायतों के लिए आयकर विभाग द्वारा कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है । जिसका टोल फ्री नंबर 1800 180 6554 व 1800 180 6555 तथा वाट्सएप नंबर 08005445129 है।