फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइनमैनों के हड़ताल से आपूर्ति चरमराई

विज्ञापन
विज्ञापन
बरईपार। मछलीशहर पावर हाउस से जुड़े बरईपार फीडर के दर्जनों गांवों की बिजली तीन दिन से गायब है। चारों तरफ अंधेरा है। किसान गेंहू के खेतों में पानी नहीं ले पा रहे हैं। सकरा, रामपुर, बरईपार, चोरहा, कैथोलि, अधकचा, बगालीपुर, रामपुर, कान्हापुर, विस्वापालपुर आदि गांव के लोग अंधेरे में रहने को विवश हैं। जेई विकास यादव का कहना है कि हमारे पास केवल एक ही लाइन मैन है। अकेले कहा कहा जायेगा। बिजली सहीं करवाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, गौराबादशाहपुर के कबीरुद्दीनपुर विद्युत उपकेंद्र के संविदाकर्मियों को पिछले चार माह से मानदेय नहीं मिलने से आक्रोशित कर्मचारियों ने अनिश्चित कालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि 11 मार्च तक समस्या का समाधान नहीं किया गया तो 12 मार्च से सभी संविदा कर्मी अनिश्चितकाल के लिये हड़ताल पर चले जायेंगे। ज्ञापन देने वालों में नागेंद्र सिंह, साहबलाल, रमेश सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, हीरालाल, जयसिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें