केराकत। युवा कांग्रेस की एक बैठक सिहौली चौराहा स्थित चौरसिया सदन पर संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनएसयूआई के छात्र नेता बाबुल सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के झूठ को देश की जानता जान चुकी है। मोदी जी के जुमले में अब जनता फंसने वाली नहीं है। विशिष्ट अतिथि मछलीशहर लोकसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सूरज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी सिर्फ जुमलेबाजी में उलझाकर देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। मछलीशहर लोकसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तृत चर्चा करते हुए मछलीशहर लोकसभा प्रभारी आशीष रावत, सत्यवीर सिंह, गौरव सिंह सनी एवं अभिनव सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त कर कांग्रेस पार्टी के संगठन की मजबूती प्रदान करने पर बल दिया।
इस अवसर पर अक्षय चौरसिया, सत्यम दूबे, विनित दूबे, इमरान चिस्ती, बेलाल अहमद, रंजन शर्मा ,सद्दाम समसाद, खुर्शिद आलम, तबरेज खान, सलमान सिद्दीक़ी, आदर्श, साहिल, आकाश, नितेश सिंह, इरफान आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष अनिल सोनकर गांगुली ने किया ।