सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर के मोहल्ला नईगंज, पुरानी सब्जी मंडी, चूड़ी गली आदि में जर्जर विद्युत तार के चलते चालिस घंटे से अधिक समय से आपूर्ति ठप है। उक्त मोहल्ले की विद्युत आपूर्ति नईगंज में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर से होती है। जो बीते शुक्रवार सुबह से बाधित होकर शनिवार शाम छ: बजे तक ठीक नहीं हो पाया। इसके चलते लगभग तीन सौ घरों का विजली गुल हो गई। लोगों को इनर्वाटर, मोबाइल चार्ज करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस संबंध में एक्सईएन रामानंद मिश्रा मछलीशहर ने बताया कि फाल्ट विद्युत तार को ठीक कराया जा रहा है।