फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान में छाये बादल, हुई बूंदाबादी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मौसम का मिजाज बुधवार की रात से फिर बदल गया। गुरुवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर से पहले ही बूंदाबादी होने लगी। करीब 20 मिनट तक हल्की बारिश होने और सर्द हवाएं चलने से तापमान दो डिग्री तक लुढ़क गया। पूरे दिन सूरज की झलक नहीं दिखी। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे। करीब 20 बीस मिनट तक हुई रिमझिम बारिश के चलते ठंड का असर बढ़ गया। करीब सवा 11 बजे बोर्ड परीक्षा देकर छात्र बाहर निकले तो बूदाबादी हो रही थी। उसी बूंदाबादी के बीच छात्र घर पहुंचे। गुरुवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम में 81 प्रतिशत नमी दर्ज की गई। हालांकि हवा की रफ्तार सिर्फ पांच किलोमीटर प्रति घंटा थी। हवा तेज चलती तो ठंड का असर और भी बढ़ जाता। दोपहर में मौसम में कोहरे जैसी धुंध छा गई। दोपहर बाद तीन बजे फिर बूंदाबादी शुरू हुई लेकिन दस मिनट में ही बूंदाबादी समाप्त हो गई। किसानों का मानना है कि आसमान में बादल इसी तरह कुछ दिनों तक छाए रहे और मौसम में नमी अधिक रही तो सरसों की फसल में माहो का अटैक हो सकता है। धनियां की फसल में भी माहो का प्रकोप हो सकता है। गढ़ा सेनी गांव के किसान रामराज विश्वकर्मा कहते हैं कि बारिश अगर तेज भी हुई तो गेहूं की फसल को फायदा होगा लेकिन बारिश के बाद मौसम साफ हो जाए तो अच्छा रहेगा। बदली छाई रही तो सरसों, दनियां आदि की फसल में माहो का प्रकोप हो सकता है। ईंट भट्ठा व्यवसायी शिवश्याम सिंह कहते हैं कि तेज बारिश हुई तो कच्चे ईंट खराब हो जाएंगे। जिससे ईंट भट्टा मालिकंो को भारी क्षति उठानी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें