शाहगंज। उत्तर प्रदेश रोडवेज इम्प्लाइज यूनियन की चुनावी बैठक गुरुवार को रोडवेज परिसर में हुई। इस मौके पर क्षेत्रिय अध्यक्ष त्रिभुवन नारायण सिंह व रामचंद्र यादव के नेतृत्व में चुनाव कराया गया। इसमें रामयश यादव को अध्यक्ष और अशोक कुमार मंत्री चुना गया। अनुज दुबे, विनोद यादव उपाध्यक्ष, राजनाथ राय, नवीन प्रताप यादव सह मंत्री, रामचंद्र यादव संगठन मंत्री, योगेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष मनोनीत किए गए। बिंदलाल यादव, लालजीत, राम इकबाल, संदीप राम, विनोद कुमार, जीत बाबू को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। बैठक में शिव प्रसाद यादव, राम प्रसाद यादव, विजय पाण्डेय, रामबचन चौबे आदि मौजूद रहे।