फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक कर्मचारी आज निकालेंगे बाइक जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग को लेकर आंदोलित शिक्षक, कर्मचारी मंगलवार को शहर में बाइक जुलूस निकालकर प्रदर्शन करेंगे। सोमवार को आंदोलनकारियों नें नखास स्थित नव दुर्गा मंदिर पसिर में बैठक कर जुलूस को सफल बनाने की रणनीति तय की।
विज्ञापन

बैठक में तय किया गया कि पुरानी पेंशन बहाली मंच के जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला और जिला संयोजक राकेश कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में शिक्षक और कर्मचारी दिन में 11 बजे भंडारी रेलवे स्टेशन से बाइक जुलूस निकालेंगे। पूरे शहर में भ्रमण करते हुए बाइक जुलूस कलेक्ट्रेट पहुंचकर सम्पन्न होगा। जुलूस में शिक्षकों की भीड़ जुटाने के लिए सभी ब्लाक अध्यक्षों को जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में मौजूद शिक्षकों ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना जबतक बहाल नहीं की जाएगी तबतक उनका आंदोलन चलता रहेगा। हक की लड़ाई के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा। यहां बैठक में रवि चंद्र यादव, लालसाहब यादव, लक्ष्मीशंकर सिंह, वीरेंद्र सिंह, शिवेंद्र सिंह रानू, रामदुलार यादव समेत संगठन के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें