जौनपुर। नेहरु युवा केंद्र के तत्वावधान में सोमवार को डोभी ब्लाक के मरीमाई खेल ग्राउंड चंदवक में ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 100 मीटर, 200मीटर, 400मीटर,800 मीटर व 1600 मीटर दौड़, लंबी व उंची कूद, वालीबाल व कबड़डी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नेहरु युवा केंद्र के कार्यक्रम समंवयक अभय कुमार पाठक और एनवाईवी रवीशंकर पाल ने फीता काटकर किया। इस दौरान समाजसेवी बब्लू पाल ने विजेता व उप विजेेता को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। रेफरी की भूमिका संजय मधुर व रामदयाल ने निभाई।