फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए रोस्टर के खिलाफ छात्रों ने फूंका सरकार का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। विश्वविद्यालय की नौकरियो में 13 बिंदुओं के रोस्टर के खिलाफ सपा छात्र नेताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। सपा नेता ऋषि यादव के नेतृत्व में पंचहटिया तिराहे के पास केंद्र सरकार का पुतला फूंककर सरकार के नीतियों का विरोध किया। कहा कि सरकार नया रोस्टर जारी करके एक बड़े तबके के लोगों को उनके हक से वंचित करने की साजिश कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार के नारेबाजी करते हुए 25 से अधिक पंचहटिया तिराहे के पास एकत्रित हो गए। नारेबाजी करने के बाद सरकार का पुतला फूंककर विरोध जताया। ऋषि यादव ने कहा कि सरकार ने जो नया रोस्टर जारी किया है। उससे बहुजनों को शिक्षा से बाहर करने की साजिश की गई है। छात्र नेता कौशल यादव ने कहा कि सरकार को नया रोस्टर वापस लेना होगा। जब तक सरकार रोस्टर को वापस नहीं लेती समाजवादी छात्रों का आंदोलन जारी रहेगा। सरकार को चाहिए की पुराने रोस्टर को फिर लागू करे। धनुर्धर यादव, मनीष यादव, विजय, पंकज यादव, विमल यादव, रिंकू यादव, अनिल यादव, सौरभ यादव, अंकित, रामबचन, अवनीश, प्रियम यादव, नीलेश, राधेश्याम, विपिन, सनी, अंकित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें