फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 70 फीसदी मुस्लिम, 30 फीसदी हिंदू महिलाओं में विटामिन डी की कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। उमानाथ सिंह स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय के आर्थोपेडिक्स विभाग के शोध में दावा किया गया है कि विटामिन डी की कमी से 70 फीसदी मुस्लिम और 30 फीसदी हिंदू महिलाएं कमर दर्द और हड्डियों की विभिन्न समस्याओं से परेशान हैं। हड्डियों का घनत्व कम होने से फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है। महिलाओं को पता भी नहीं चलता और उनकी हड्डियां खुद-ब-खुद टूट जाती हैं। ऑर्थोपेडिक्स विभाग के वरिष्ठ सर्जन प्रो. डॉ. उमेश कुमार सरोज के निर्देशन में 100 हिंदू और 100 मुस्लिम महिलाओं पर यह शोध किया गया। शोध के आंकड़ों के अनुसार, 10 से 20 वर्ष की आयु की 60 से अधिक मुस्लिम युवतियों में माइनर और मेजर फ्रैक्चर की शिकायतें पाई गई, जबकि 21 से 50 वर्ष की करीब 35 महिलाएं भी हड्डी संबंधी समस्याओं से पीड़ित थीं। अधिकतर महिलाएं हड्डियों के खुद-ब-खुद टूटने जैसी समस्या से ग्रसित थीं, जिसे मेडिकल की भाषा में ऑस्टियोमलेशिया कहा जाता है। यह बीमारी तब होती है, जब शरीर में विटामिन डी की मात्रा अत्यधिक कम हो जाती है।शोध में पाया गया कि हिंदू महिलाओं में यह समस्या तुलनात्मक रूप से 70 प्रतिशत कम है। इसकी प्रमुख वजह यह है कि गांवों में रहने वाली अधिकतर हिंदू महिलाएं खेतों में काम करती हैं और उन्हें भरपूर मात्रा में धूप मिलती है। इसके विपरीत, अधिकतर समय बुर्का पहनने से मुस्लिम महिलाओं को धूप नहीं मिल पाती है। इससे उनके शरीर में विटामिन डी का स्तर गिर जाता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें