फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur: जिला चिकित्सालय में किन्नरों का नग्न प्रदर्शन, डॉक्टर समेत तीन स्वास्थ्यकर्मियों को पीटा... भाग निकले

Sat, 31 May 2025 02:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

इस दौरान चिकित्सक समेत तीन स्वास्थ्य कर्मियों को पीटकर घायल कर दिया।  घटना के बाद पीड़ितों ने पहुंचकर कोतवाली तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
जख्म दिखाता स्वास्थ्यकर्मी... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिला चिकित्सालय में शुक्रवार की रात किन्नरों ने जमकर नग्न प्रदर्शन किया। इस दौरान चिकित्सक समेत तीन स्वास्थ्य कर्मियों को पीटकर घायल कर दिया।  घटना के बाद पीड़ितों ने पहुंचकर कोतवाली तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में रात करीब 8.45 बजे एक मरीज का इलाज चल रहा था। इस दौरान वहां कुछ लोग एक मरीज के साथ आकर हंगामा करने लगे, कह़ने लगे कि पहले उनके मरीज का उपचार हो। जब इस बात का चिकित्सकों ने विरोध किया तो वह बाहर गए। 

उनके साथ 15 से 20 की संख्या में किन्नर पहुंच गए, इसके बाद चिकित्सक डॉ पवन सिंह की पिटाई शुरू कर दिया। बगल में खड़े नर्सिंग ऑफिसर आशीष सिंह की भी पिटाई शुरू कर दी, बीच-बचाव के दौरान स्वास्थ्य कर्मी अमित सिंह को भी जमकर पीटा। 
विज्ञापन


इस दौरान इमरजेंसी की टेबल पर चढ़कर पीटकर सभी को घायल कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों और वायरल वीडियो के अनुसार सभी किन्नर नग्न थे। घटना को अंजाम देने के बाद सभी जिला चिकित्सालय से भाग निकले। 

इस बाबत पीड़ित चिकित्साधिकारी डा.पवन सिंह ने बताया कि घटना के बाद एक तहरीर बनाकर वह कोतवाली में दे चुके हैं। उनकी मांग है कि मामले की जांचकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें