जिला कुश्ती संघ की ओर से आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता दूसरे दिन समापन अवसर पर विजेता पहलवानों को गदा और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। 70 किलो भार वर्ग में सतमेसरा के राजबहादुर ने बाजी मारी।
ग्रीको रोमन के 59 किलो भार वर्ग में धर्मापुर के अनिल कुमार, 66 किलो भार वर्ग में यहीं के सुनील यादव, 71 किलो भार वर्ग में बृजेश कुमार यादव, 75 किलो भार वर्ग में गड़वारे वीर के मोनू यादव अब्बल रहे।
फ्री स्टाइल में 57 किलो भार वर्ग में धर्मापुर के सिकंदर, 61 किलो भार वर्ग में धनंजय यादव, 65 किलो में धीरज यादव,और 70 किलो भार वर्ग में राजबहादुर ने बाजी मारी।
राकेश यादव जिला बाल केशरी, हनुमान स्वामी जिला कुमार, लक्ष्मण यादव जिला भीम, सुरेंद्र जिला अभिमन्यु और राम आसरे जिला केशरी बने।
कुश्ती संघ के संरक्षक डा. ब्रजेश यदुवंशी ने बताया कि विजेता पहलवान दो से पांच नवंबर तक आयोजित स्टेट चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। स्टेट चैंपियनशिप के विजेता पहलवान आल इंडिया कुश्ती चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे।
निर्णायक की भूमिका ओंकार यादव, रेफरी की भूमिका अशोक सोनकर और मैट चेयरमैन की भूूमिका कमलेश यादव ने निभाई। इस मौके पर लालजी यादव, राममूरत यादव, ने साफा बांधकर अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में सोमेश्वर केसरवानी, महादेव सिंह, शीतला, रामभरत, लाल बहादुर यादव, राजन यादव, चंद्रशेखर, बजरंगी, सोहन यादव, पंकज, श्याम प्रकाश, विजय शंक र आदि मौजूद थे। गायक सुरेश यादव ने बिरहा प्रस्तुत किया। कुश्ती संघ के अध्यक्ष कमला प्रसाद यादव ने सभी का आभार जताया।