फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना के लिए 684 कार्मिक तैनात

Fri, 10 Mar 2017 12:44 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
शीतला चौकिया सब्जी मंडी में मतगणना के लिए लगाए गए टेबल। - फोटो : jounpur
विज्ञापन
मतदान के बाद जिला प्रशासन अब मतगणना कराने की तैयारी में जुट गया है। इसके लिए शीतला चौकिया स्थित मंडी परिसर में विधानसभावार टेबल  व वैरिकेडिंग आदि का कार्य शुरू कर दिया गया है। मतों की गिनती के लिए कुल 684 मतगणना कर्मी तैनात किए गए हैं। जिसमें 10 प्रतिशत मतगणना कर्मी आरक्षित के रुप में रखे गए हैं।
विज्ञापन

 
जिले में मतगणना 11 मार्च शनिवार को होगी। इसके लिए शीतला चौकिया स्थित मंडी परिसर में मतगणना स्थल निर्धारित किया गया है। यहां बने स्ट्रांग रुम में मतदान होने के बाद सभी ईवीएम मशीनों को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। मतों की गणना कराने के लिए 684 मतगणना कर्मिकों की तैनाती की गई है। जिसमें से 504 मतगणकार्मिकों द्वारा मतों की गणना की जाएगी। शेष 180 मतगणना कार्मिक रिजर्व के रुप रहेंगे।

इसके अलावा प्रति विधानसभावार 19 टेबल लगाया जा रहा है। जिसमें 14-14 टेबल पर मतों की गणना की जाएगी। एक -एक टेबुल आरओ और एआरओ का होगा। साथ ही तीन टेबुल रिजर्व मतगणना कार्मिकों का होगा। इस दौरान सभी विधानसभाओ में कुल 171 टेबल लगाए जाने का कार्य किया जा रहा है। जिसमें से 126 टेबल पर मतों की गणना होगी। 18 टेबल  आरओ व एआरओ और 27 टेबल  रिजर्व मतगणना कार्मिकों के लिए होगा। विधानसभावार बैरीकेडिंग कराई जा रही है। साथ सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें