फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6638 अभ्यर्थियों ने छोड़ी पीसीएस परीक्षा

Mon, 30 Mar 2015 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा (विशेष चयन प्रारंभिक) परीक्षा 29 मार्च को जिले के 40 केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। परीक्षा में कुल 19561 अभ्यर्थियों को शामिल होना था।
विज्ञापन


6638 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के चलते रविवार को शहर की सड़कों पर भारी भीड़ रही। सुरक्षा की दृष्टि से सभी परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा पुलिस तैनात की गई थी।

 परीक्षा दो पालियों में सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक हुई। पीसीएस परीक्षा रविवार को कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच शुरू हुई। परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में कापियां पहुंचाई गईं।
विज्ञापन


 परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र पहुंचाने की जिम्मेदारी एसडीएम शिव सिंह को सौंपी गई थी। परीक्षा के नोडल अधिकारी एडीएम वित्त एवं राजस्व गंगाराम गुप्त ने बताया कि रविवार को परीक्षा को देखते हुए जिले के सभी प्रमुख चौराहों पर

 पुलिस तैनात कर दी गई थी। सुरक्षा की दृष्टि से भी परीक्षा केंद्राें पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई थी। परीक्षा केंद्रों पर किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए एडीएम परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करते रहे। परीक्षा खत्म होने के

 बाद अधिकारियों की निगरानी में पेपर सील कर कोषागार में पहुंचाया गया। परीक्षा के चलते सुबह सात बजे से अभ्यर्थियों की भीड़ परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगी थी। बाहरी जिलों के छात्र तो सुबह ही परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए थे। रविवार होने के नाते शहर की दूकानें बंद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें