फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेक हुआ प्राथमिक विद्यालय भुईला

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा। मॉडल अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय भुईला पर क्षेत्र के बीइओ राजीव कुमार यादव ने बुधवार को स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

उन्होंने स्मार्ट क्लास में प्रोजेक्टर के माध्यम से पढ़ाई और रुचिकर और सरल हो जायेगी। बच्चे कंप्यूटर के माध्यम से बदलती दुनियां की जानकारियां हासिल कर सकेंगे। विगत सत्र में सेवानिवृत्त हुए प्राथमिक विद्यालय सेमरी के प्रधानाध्यापक रामजीत शर्मा को अंगवस्त्रम् तथा भागवत गीता भेंट कर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्रमुख सुधाकर उपाध्याय ने कहा कि इस गांव का विद्यालय अंग्रेजी माध्यम होने से अब हमारी सभी बेटियां पढ़ेंगी और बढ़ेंगी। उन्होंने बच्चों को बैठने के लिए 10 सेट डेस्क बेंच देने की घोषणा की। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, एनपीआरसी सीमा ,राजीव लोहिया, संतोष सिंह, रवि मिश्र, राघवेंद्र, सुनीता शैलेश ,दयाशंकर चौबे सहित न्यायपंचायत के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे। आभार ज्ञापन वीरेन्द्र सिंह एवं संचालन सुशील उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें