फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवानी बार के ोंत्री व पूर्व डीजीसी बार से निष्कासित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। एक सभा में जातिगत टिप्पणी करने के आरोप में दीवानी बार के मंत्री बरसातू राम व पूर्व डीजीसी फौजदारी राकेश यादव को बुधवार को साधारण सभा की बैठक में निष्कासित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। मंत्री का कार्यभार संयुक्त मंत्री अरविंद तिवारी को सौंपा गया है।
विज्ञापन

दीवानी बार के अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष बृजनाथ पाठक को हस्ताक्षर युक्त प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बार के मंत्री बरसातू राम की अध्यक्षता हुई सभा में पूर्व शासकीय अधिवक्ता राकेश यादव ने अपने भाषण में कुछ जातियों के खिलाफ बेजा टिप्पणी कर रहे हैं। दोनों अधिवक्ताओं को संघ से निष्कासित करने की मांग की गई थी। इस मुद्दे पर बुधवार को साधारण सभा की बैठक हुई। बैठक प्रारंभ होते ही मंत्री बरसातू के मंचासीन होते ही कुछ अधिवक्ता आक्रोशित हो उठे। काफी देर हंगामे के बाद मंत्री को मंच से हटाया गया तब जाकर कार्यवाही शुरू हुई। अधिवक्ताओं का कहना था कि जब मंत्री पर ही आरोप है तो वह मंचासीन कैसे हो सकते हैं। अधिवक्ताओं ने कहा कि दोनों लोगों ने निंदनीय कार्य किया है, जिससे बार की गरिमा को ठेस पहुंची है। जातीय उन्माद फैलाने का कार्य किया जो संघ की मर्यादा के विपरीत है। अधिवक्ता समाज को नई दिशा देता है जिस पर प्रश्नचिह्न लग रहा है। संघ की मर्यादा व एकजुटता बनी रहने के लिए दोनों लोगों का निष्कासन आवश्यक है। हंगामे के आसार को देखते हुए काफी संख्या में पुलिस बल परिसर में तैनात रही। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष बृजनाथ पाठक और संचालन संयुक्त मंत्री अरविंद तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें