फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइमरी के छात्रों ने लौटाया खामियों से भरा अंकपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। परिषदीय विद्यालयों के छात्रों अंकपत्र पर नाम अंकित नहीं होने का विरोध करना शुरू कर दिया है। उसे विद्यालय को वापस करने लगे हैं। सुइथाकला विकास खंड के रुधौली प्राथमिक विद्यालय के कई छात्रों ने मंगलवार को अंकपत्र लौटाए। बक्शा, सिकरारा मछलीशहर आदि विकास खंडों में भी अंकपत्र वापस करने के लिए अभिभावक विद्यालय पहुंचे लेकिन उन्हें स्कूल प्रबंधन से समझाबूझाकर लौटा दिया। बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों ने इस मसले पर चुप्पी साध रखी है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल के छात्रों बिना नाम का अंक पत्र दिए जाने का मामला अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग के अलावा छात्र और अभिभावकों में भी खलबली सी मच गई है। 30 मार्च को स्कूल से मिले रिपोर्ट कार्ड को छात्रों ने तो घर पर रख दिया था लेकिन सुइथाकला विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय के करीब 25 से अधिक छात्र मंगलवार को अंकपत्र लेकर स्कूल पहुंचे। कुछ छात्रो के साथ उनके अभिभावक भी वहां पहुंचे थे। छात्रों ने अंक पत्र के साथ विद्यालय में प्रदर्शन करते हुए खामियों को दुरुस्त कराने की मांग की और कई छात्रों ने अंक पत्र को प्रधानाध्यापक को वापस कर दिया। मछलीशहर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय अदारी, गोधना आदि विद्यालयों में भी अंकपत्र में खामी को लेकर अभिभावक भी स्कूल पहुंचे। अभिभावकों ने खामियों को ठीक करने के बाद दूसरा आंकपत्र देने की मांग की। बक्शा के कौली गांव निवासी रामलखन का कहना है कि प्राथमिक विद्यालयों में गरीबों के बच्चे पढ़ते हैं यही वजह है कि बच्चों को रिपोर्टकार्ड भी वितरित करने में लापरवाही बरती जा रही है।

बरईपार। प्राथमिक विद्यालयों में 30 मार्च को ही बच्चों को रिपोर्ट कार्ड वितरित किया जाना था लेकिन कुछ विद्यालयों अभी अंकपत्र वितरित नहीं किए हैं। सुजानगंज ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय अधकचा के प्रधानाध्यापक रामआसरे यादव का कहना है कि अंकपत्र जो छपवाकर विद्यालय को भेजा गया है उसमें बच्चों के नाम का कालम नहीं है। लिहाजा वितरण नहीं किया गया है।ऑ अधिकारियों का निर्देश होगा तो बच्चंो का नाम कलम से लिखकर रिपोर्ट कार्ड का वितरण किया जाएगा। मछलीशहर विकास खंड के चोरहा प्राथमिक विद्यालय में भी खामी की वजह से अंकपत्र वितरित नहीं किया गया है।
विज्ञापन


मीरगंज। अंकपत्रों की छपाई में गड़बड़ी कोई नई बात नहीं है। इस साल नाम का कालम नहीं है तो पिछली साल जन्मतथि गायब थी। प्राथमिक विद्यालय गोधना में बच्चों को जो अंकपत्र दिया गया है उसमें छात्र के नाम का कालम प्रिंट है लेकिन जन्मतिथि लिखने का कोई कालम नहीं है। अध्यापकों ने बताया कि पिछले सत्र के बचे अंकपत्रों का वितरण किया गया है। हालांकि प्रधानाध्यापक इसपर कुछ बोलने को तैयार नहीं थे। प्राथमिक विद्यालय चौकी खुर्द पर देखा गया तो नए अंक पत्र में प्रधानाध्यापक सतीश कुमार कुमार ने बच्चों का नाम लिख ऊपर लिखकर बंटवाया है। अभिनव स्कूल अदारी के प्रधानाध्यापक आनंद प्रकाश सिंह का कहना है कि नाम ऊपर लिखकर बांटा जा रहा है। प्राथमिक विद्यालय बभनियांव मे भी बच्चों के नाम का कालम हाथ से बना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें