फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों को घर घर जाकर दी जा रही मुक्त दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानगंज। स्वास्थ के प्रति जागरूक करने और लोगों को मुक्त में इलाज करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से गांव-गांव मेडिकल वैन भेजी जा रही है। जहां दवा से लेकर जांच तक बिलकुल मुफ्त में किया जा रहा है। यह मेडिकल वैन रविवार को करीब आधा दर्जन गांवों में कैम्प लगाकर नि:शुल्क दवाएं वितरित किया। मेडिकल वैन में उपस्थित डा. चंद्रेश कुमार ने पूछताछ के दौरान बताया कि किस गांव में कब कब जाना है यह मुख्य चिकित्सा अधिकारी तय करते हैं। उसी अनुसार गांवों को सूचीबद्ध कर हमारी टीम जाती है। लैब, पैथॉलजी आदि की मशीनें भी इस वैन में उपलब्ध है। मरीजों को जांच कर दवाएं भी दी जा रही है। डॉक्टरों की टीम में डा. चंद्रेश कुमार, डा. रितिका मिश्रा, सौरभ सिंह मौजूद रहे। टीम ने रविवार को केठुआ, मोलनापुर, असरोपुर, दुधीपुर, बरियारीपुर, भगवानपुर सहित कई गांवों का दौरा किया है। केठुआ गांव में धीरज चतुर्वेदी, गंगा प्रसाद उपाध्याय, जयपूजन, अजय, हरिपूजन आदि लोगों ने इस मुहिम की प्रशंसा की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें