फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यदुबंशी कलब ने जीता उद्घाटन मैच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खुटहन। स्थानीय ग्राम विकास इंटर कालेज के मैदान में मंगलवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। जिसमें उद्घाटन मैच यदुवंशी क्लब ने एकता क्रिकेट क्लब शहाबुद्दीनपुर को चार विकेट से पराजित किया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी को उतरी शहाबुद्दीनपुर की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में नौ विकेट खोकर 117 रन बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यदुवंशी क्लब एक ओवर और चार विकेट शेष रहते ही मैच जीत लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व सांसद उमाकांत यादव ने किया। उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक शक्तियों के साथ मानसिक क्षमता का भी विकास होता है। प्रतियोगिता से अपने लक्ष्य के प्रति आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा मिलती है। निर्णायक की भूमिका रमाकांत और रवींद्र यादव ने निभाई। कमेंट्री प्रमोद यादव व मोहम्मद शहीद ने किया। इस मौके पर राहुल यादव, राजीव यादव, अमित, किशन, कृष्ण कुमार, लाला यादव, सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें