सिकरारा। स्थानीय बाजार में लगातार चौथे दिन मंगलवार को भी जाम की समस्या से लोगों को परेशानी हुई। दो दिनों तक मौनी अमावस्या पर कुंभ स्नान के लिए जाने वाले लोगों की भीड़ के चलते जाम लग गया जबकि मंगलवार को कुंभ स्नान से लौट रहे स्नानार्थियों की भीड़ के चलते जाम लग गया।
कुंभ मेले के चलते जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। जिससे हाईवे पर जगह जगह जाम लग रहा है। मंगलवार को भी सिकरारा चौराहे पर दिन में कई बार जाम लगने से लोगों को परेशान होना पड़ा। लालाबाजार, गुलजारगंज, फतेहगंज, सीहीपुर के पास भी जाम से लोगों को परेशान होना पड़ा। जौनपुर प्रयागराज मार्ग पर जाम के चलते मंगलवार को भी लोगों को कचहरी, स्कूल, अस्पताल पहुंचने में परेशानी हुई।