फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात के सभी इंतजाम फेल, गोरखपुर से प्रयागराज तक जाम ही जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। मौनी अमावस्या पर कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते गोरखपुर से प्रयागराज तक जाम ही लग रहा है। इस बीच की पौने तीन सौ किलोमीटर की दूरी तय करने में 22 घंटे तक लग जा रहे हैं। यातायात पुलिस का कहना है कि पिछले 24 घंटे में एक लाख से अधिक वाहन जिले से होकर गुजर रहे हैं। वाहनों का दबाव बढ़ने से रविवार की भोर तीन बजे से ही गौराबादशाहपुर से जौनपुर शहर से लेकर सिकरारा, मछलीशहर, मुंगराबादशाहपुर, फूलपुर होते हुए प्रयागराज तक जाम लगा रहा। चार फरवरी को स्नान खत्म होने बाद भी जाम की स्थिति ऐसी ही रहेगी।
प्रयागराज में कुंभ की वजह से पश्चिमी जिलों मेरठ, सहारनपुर, कानपुर, बागपत, गाजियाबाद, बरेली, मुरादाबाद आदि इलाकों की तकरीबन 600 रोडवेज की बसें श्रद्वालुओं को प्रयागराज ले जाने के लिए लगा दी गई है। इन बसों को सौनौली, गोरखपुर, बस्ती, देवरिया, मऊ, बलिया गाजीपुर, आजमगढ़, जौनपुर आदि जिलों में लगाया गया है। रोडवेज की बसें जौनपुर होकर प्रयागराज जा रहीं है। क्रासिंग बंद होते ही बसें एवं प्राइवेट वाहनों की लंबी कतारें लग जा रही है। अकेले जौनपुर से तकरीबन 100 रोडवेज की बसें कुंभ मेले में श्रद्वालुओं को ले जाने एवं ले आने के लिए लगाई गई है।
विज्ञापन

सिकरारा: जौनपुर- रायबरेली मार्ग पर शनिवार की रात से ही जाम लग गया। लोगों को जौनपुर से सिकरारा सिर्फ दस किमी की दूरी तय करने में चार से छह घंटे लग गए। रात 11 बजे से सुबह सात बजे तक दोनों तरफ वाहनों की कतार जौनपुर से सिकरारा तक लगी रहीं। लोग जाम में फंसकर हाफते रहें। उन लोगों को अधिक परेशानियां उठानी पड़ी जो मरीज को लेकर लखनऊ, वाराणसी, जौनपुर अस्पताल जाने के लिए निकलें थें। गोनापार के राधेश्याम ने बताया कि वह अपने चाचा का इलाज कराने के लिए लालाबाजार किसी तरह पहुंचे थे कि आगे बढ़ने के लिए एक घंटे खड़े रहें। मजबूरन वापस लौटकर सिकरारा से मोकलपुर मार्ग से होते जौनपुर दो घंटें में पहुंच सकें। इस तरह 40 मिनट की दूरी चार घंटें में तय करनी पड़ी। जाम का यह क्रम दोपहर तक चलता रहा।

दिन भर रेंगते रहे वाहन, परेशान रहीं पुलिस
मुंगराबादशाहपुर । मौनी आमावस्या के एक दिन पूर्व स्नान करने जा रहे लोगों के वाहन नगर में दिन भर रेंगते रहे। जाम न लगने देने का दावा करने वाली पुलिस की ब्यवस्था फेल हो गई। सुबह पांच बजे से वाहनो की लंबी कतारें लगी रही। सरकारी व निजी वाहन दिनभर रेंगते रहे। बीएसएफ के जवान भले ही मुस्तैद रहे लेकिन स्थानीय पुलिस की सक्रीयता नहीं के बराबर थीं। श्रद्वालुओं का रेला मुंगराबादशाहपुर से होकर प्रयागराज जा रहा है। पूरे पूर्वांचल के लोगों का एक मात्र रास्ता यहीं से होकर गुजरता है। कुंभ मेला शुरू होते ही बीएसएफ के जवानों ने सुरक्षा की दृष्टि से नगर के सार्वजनिक इंटर कालेज मे डेरा डाल रखा है। जवान पूरी मुस्तैदी के साथ अपने कर्तब्यों का निर्वाहन कर रहे है। लेकिन स्थानीय पुलिस ब्यवस्था संभालने मे फेल साबित हो रही है।

मछलीशहर: स्नानार्थियों की भीड़ के चलते हाइवे पर जाम लगने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। काफी देर तक लोग जाम में फंसे परेशान रहे ।
प्रयागराज में चार फरवरी को संगम स्नान करने के लिए गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया समेत पूर्वांचल के जिलो से लाखों श्रद्धालु रोडवेज बस व निजी वाहन से उक्त मार्ग से जा रहे है। जिससे जौनपुर प्रयागराज मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ये वाहन जब नगर के चौराहे पर पहुंचे है तो यह कतार और लंबी हो जाती है। रविवार सुबह जब यह वाहनों का काफिला मछलीशहर नगर में पहुंचा तो करीब पांच किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। बसों में बैठे यात्री भीषण जाम में फंस गए थे। जाम की सूचना पर पहुंचे कोतवाली पुलिस के सिपाहियों ने किसी तरह जाम को खुलवाया। जिससे स्नान करने जाने वाले श्रद्धालुओं को भारी रहत मिली।

जाम से बचने के लिए मछलीशहर रोडवेज पर रुकी गाड़ियां
मछलीशहर। प्रयागराज हाइवे पर स्थित मुंगरा बादशाहपुर, फूलपुर, सहसों सहित कई बाजारों में वाहनों के द्वारा भीषण जाम की सूचना पर पूर्वांचल के दूरदराज जिलों से जाने वाली रोडवेज बसों के ड्राइवरों ने मछलीशहर रोडवेज पर बसों को रोक दिया। पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे जाम में फंसने की अपेक्षा बस स्टैंड पर रुके। यहाँ सारी सुविधा मिल रही है। भोजन सहित रैन बसेरा में आराम करने की सुविधा उपलब्ध है। जब भीड़ कम होने की सूचना मिलेगी तो वाहनों को आगे भेजा जाएगा।

रोडवेज परिसर में मोबाइल टायलेट की व्यवस्था
मछलीशहर। कुंभ मेले में यात्रियों की भीड़ को देखते हुये रोडवेज परिसर में रविवार को मोबाइल शौचालय, दो वाटर टैंकर की व्यवस्था नगर पंचायत द्वारा की गई है ।
विज्ञापन

अमावस्या स्नान करने के लिये प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की भीड़ को मद्देनजर रखते हुये महिला टायलेट व पेयजल की कमी महसूस हुई । अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर नगर पंचायत कर्मचारियों ने रविवार को महिला और पुरुष के लिये मोबाइल टायलेट के साथ दो टैंकर पानी जिसमें एक हाथ धोने के लिये व दूसरा पीने के लिये शुद्ध जल उपलब्ध कराया। बस स्टैंड में पूर्व में बने शौचालय की क्षमता यात्रियों की भीड़ के लिहाज से काफी कम है । कुम्भ मेले की वापसी तक बराबर नगर के मुख्य मार्ग व रोडवेज परिसर में फागिंग मशीन से मच्छरों पर अंकुश लगाने के लिये प्रतिदिन छिड़काव की व्यवस्था कराया है ।रोडवेज परिसर में ब्लीचिंग पाउडर व चूने का छिड़काव करने की भी व्यवस्था कराई गई है ।रोडवेज परिसर में साफ सफाई के लिये दर्जनों सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है । जो रात दिन सफाई व्यवस्था में लगे हैं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें