फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति और शिक्षा के क्षेत्र में चौरसिया समाज बढाए भागीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। रविवार को शहर के रुहट्टा में आयोजित चौरसिया समाज की बैठक में जिलाध्यक्ष आशीष चौरसिया ने कहा कि समाज के लोगों को राजनीति के साथ शिक्षा के क्षेत्र में भागीदारी करने की जरूरत है। बिना शिक्षा के जागरूकता नहीं आएगी। बिना एकजुटता के राजनीतिक दल समाज के वोट की कीमत नहीं समझेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल में समाज काफी पिछड़ा है। इसे जागरूक करने की जरूरत है। जिला महामंत्री रामपूजन चौरसिया ने समाज के विकास को गति देने की बात कही। मडिय़ाहूं चौरसिया समाज के अध्यक्ष मोहन लाल चौरसिया ने दहेज को बन्द करने की बात कही। जिला उपाध्यक्ष सुनील चौरसिया ने संगठन को मजबूत करने का सुझाव दिया। समाजसेवी लालचंद्र चौरसिया ने तहसील में पदाधिकारीयों का गठन कराने पर बल दिया। छोटे लाल चौरसिया ने संगठन के मजबूती पर बल दिया। इस मौके पर अधिवक्ता दयाराम चौरसिया, नरेंद्र, अमित, प्रिंस, अजीत, सुनील एडवोकेट, नारायण दास, श्याम नारायण, रमाशंकर, महेश, संदीप, मदन, कमला कांत, विजय बहादुर चौरसिया, मनोज चौरसिया, विनोद चौरसिया, रामलाल चौरसिया, रमेश चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें