फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोध शुरू करते समय रुचि का भी रखें ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सामाजिक विज्ञान के शोधार्थियों के लिए चल रहे 10 दिवसीय शोध प्रविधियां विषयक कार्यशाला में दूसरे दिन शोध के विभिन्न विषय पर विशेषज्ञों ने चर्चा की। कार्यशाला का आयोजन भारतीय सामाजिक अनुसंधान परिषद मानव संसाधन विकास मंत्रालय नई दिल्ली के सहयोग से किया जा रहा है। इसमें शोध से जुड़े विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी जा रही है। छात्रों को बताया कि शोध के लिए समस्या का चयन करते समय शोध से जुड़े सभी पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
विज्ञापन

प्रथम सत्र में अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा के पूर्व प्रोफेसर आरएस सिंह ने शोध समस्या के चयन की बारीकियों को बताया। उन्होंने कहा कि शोध का विषय चयन करते समय शोधार्थी अपनी रुचि को ध्यान में रखें। सामाजिक विज्ञान में शोध वैज्ञानिक पद्धति के अनुरूप किया जाता है। इसके साथ ही समस्या के अध्ययन के अतिरिक्त सिद्धांत भी निर्मित किए जाते है। द्वितीय सत्र में मानव संसाधन विभाग के अध्यक्ष प्रो. अविनाश पाथर्डीकर ने शोध की प्रविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने तथ्य संकलन के लिए प्रयुक्त की जाने वाली प्रश्नावली निर्माण की तकनीकी से शोधार्थियों को परिचित कराया। शोध के दौरान आने वाली दिक्कतें और उसके निस्तारण के लिए तैयार रहने की जरूरत होती है। कार्यशाला के संयोजक अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अजय द्विवेदी ने आभार व्यक्त किया। संचालन डा. मनोज कुमार पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें