फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को विकास भवन सभागार में जिला टास्क फोर्स की बैठक में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत 21 से 26 जनवरी तक आयोजित कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा ने बताया कि 21 जनवरी को तहसील व ब्लाक स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक होगी, 22 जनवरी को प्रभात फेरी सुबह 8 से 10 बजे तक निकाली जाएगी। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाई जाएगी। विद्यालयों में स्लोगन, पेंटिंग भाषण, रंगोली प्रतियोगिता व आत्मरक्षा प्रशिक्षण आयोजित होंगे। 23 जनवरी को कन्या जन्मोत्सव, जन्म प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने, सुकन्या समृद्धि खाता खोलने, बालिका के नाम पर पौधरोपण कराया जाएगा। 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जागरुकता रैली, हस्ताक्षर अभियान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। खेलों में विजेता बालिकाओं को ब्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा। 25 जनवरी को विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लोकेश वरुण, डीसी मनरेगा कमलेश सोनी, जिला विकास अधिकारी दयाराम, समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर नृपेंद्र सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी जीडी यादव,बीएसए राजेंद्र प्रसाद सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष सोनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें