जौनपुर। जेसीआई चेतना द्वारा रविवार को लोहड़ी का उत्सव होटल पूर्वांचल में मनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि पांरपरिक तौर पर लोहड़ी की फसल का विशेष त्योहार है। इस मौके पर महिलाओं ने गिद्दा किया। देर रात तक अलाव जलाकर लोहड़ी की कहानी सुनना, नृत्य और मूंगफली, गट्टे आदि का वितरण चलता रहा।
संस्था की सचिव मधु गुप्ता ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह जो कि खालसा पथ के संस्थापक थे। चारु शर्मा ने बताया कि इस वर्ष संस्था द्वारा पुरानी संस्कृति को जीवित रखने के उद्देश्य से ऐसे त्योहारों को मनाना चाहिए। डींम्स इंवेट कम्पनी के रौनक, अमित द्वारा लोहड़ी थीम के माहौल में उपस्थित सभी सदस्यों को पंजाब की याद दिलाई। अध्यक्ष कल्पना केसरवानी ने आभार जताया। इस मौके पर कोआर्डिनेटर संगीता सेठ, यशिता, सचिव द्वारा बच्चों को पतंग बांटी गई। नीतू गुप्ता, मेघना रस्तोगी , दीप्ति बैकर, डाली गुप्ता, ऋचा गुप्ता, सुधा, सोना बैंकर , अंजू पाठक, अंजू जायसवाल, सोनी इन्द्रा, ममता गुप्ता, सारिका सेठ, श्रेया अग्रवाल, शालिनी सिंह, ज्योति रस्तोगी एकता, निकिता, अभिलाषा, सरिता, किरन, मीरा, विभा, अलका, आदि मौजूद रहीं। कोषाध्यक्ष रीता कश्यप ने धन्यवाद ज्ञापित किया।