फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार से आए सेवा कलश का हुआ पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार की जौनपुर शाखा की ओर से बुधवार को हरिद्वार से आए सेवा कलश का पूजन कुल्हनामऊ स्थित इंडियन पैरामेडिकल के संगोष्ठी हाल में किया गया। इस कार्यक्रम मे रामकथा वाचक आचार्य शांतनू जी महाराज बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता टीडी कालेज के प्रबंधक अशोक सिंह ने किया।
विज्ञापन

भाजपा नेता पाणिनी सिंह और दिव्य सेवा मिशन के जौनपुर शाखा के जिला संयोजक डॉ. एनके सिंह की ओर से आयोजित सेवा कलश पूजन समारोह में आचार्य शांतनू जी महाराज ने दिव्य प्रेम सेवा मिशन की स्थापना व कार्यों के बारे में लोगों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह मिशन कुष्ठ रोगियों की सेवा व उनके बच्चों के पालन पोषण व सम्मानजनक जीवन देने के लिए कटिबद्ध हैं। उन्होंने जनपद के लोगों को कुंभ मेले में प्रयागराज आने और वहां आयोजित रामकथा में शामिल होने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वरचंद्र सिंह, श्याममोहन अग्रवाल, डा. अमरनाथ पांडेय, डा. विकास सिंह, दिनेश सिंह बब्बू, रामनाथ सोनकर, जयसिंह चौहान, दयाराम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें