फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए लोग हों एकजुट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मछलीशहर। नगर के गंगा पैलेस में राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति के 11वें स्थापना दिवस समारोह में मिस इंडिया टूरिज्म सुचिता तिवारी ने कहा कि भ्रष्टाचार रूपी शत्रु को समाज से निकालने के लिए सभी को एक साथ होकर आगे आने की जरूरत है। भ्रष्टाचार समाज में एक मुख्य बुराई के रूप में उभरकर सामने आया है। जिस से लड़ने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा। भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति के प्रदेश सचिव मनोज मिश्रा ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज में पिछड़े दबे कुचले लोगों को न्याय दिलाना एवं उनके हक की लड़ाई के लिए हर स्तर पर साथ खड़े रहना ही उद्देश्य है। संस्था के मंडल सचिव महाबीर मिश्र ने लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन संतोष दुबे ने किया। इस अवसर पर प्रदीप यादव, रहुल सिंह, अभिषेक यादव, सुरेश सिंह, इस्तियाक अहमद, सरजू मिश्र, ओम प्रकाश मिश्र, सन्तोष दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें