बरईपार। पूर्व माध्यमिक विद्यालय जीरकपुर के प्रांगण में पानी भर गया। पानी भरने से चारो तरफ़ का मार्ग बंद हो गया है। जिसके कारण पठन पाठन बाधित हो रहा है। शारदा सहायक खंड से निकले गुलालपुर माइनर में पानी ओवरफ्लो हो जाने से पानी जीरकपुर गांव स्थित विद्यालय में पहुंच गया है। न्याय पंचायत समन्वयक रवींद्र बहादुर सिंह ने बताया कि विद्यालय प्रांगण पानी से डूब गया है। पठन-पाठन कार्य को प्राथमिक विद्यालय में कराने का आदेश दिया गया है। नहर विभाग को पानी कम करवाने के लिए सूचना भेज दी गई है।