धर्मापुर(जौनपुर)। धर्मापुर विकासखंड के कई गांवों में बुधवार को डीडी पंचायत ने शौचालय निर्माण और गुणवत्ता का भौतिक सत्यापन किया। डीडी पंचायत एके शाही के नेतृत्व में टीम ने मौके पर जाकर शौचालयों के निर्माण और गुणवत्ता का भौतिक सत्यापन किया। इसके पूर्व ब्लॉक पर हुई बैठक में ओडीएफ में चयनित गांवों में चल रहे कार्यों की समीक्षा हुई। बीडीओ शकुंतला सिंह ने बताया कि विकासखंड क्षेत्र के नयनसंड, बमैला, बिथार, बंजारेपुर, सखैला, कुचमुछे सहित कई गांवों में बन रहे तथा बन चुके शौचालयों का निरीक्षण किया गया। बिथार में बने शौचालयों की गुणवत्ता पर शाही ने संतोष जताया। तो अन्य गांवों में कार्य को तेजी से पूरा करने निर्देश दिया। इस मौके पर जिला पंचायत राज अधिकारी सभाजीत पांडेय, एडीओ पंचायत अशोक कुमार मौर्या, चंद्रशेखर गुप्ता, पंकज शुक्ल आदि मौजूद रहे।