फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवरेज प्लांट के लिए मिली 302 करोड़ की मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। अमृत योजना के तहत सीवरेज निर्माण के लिए शासन से 302 करोड़ की मंजूरी मिली है। इसमें 264.76 करोड़ प्लस जीएसटी लेकर 302 करोड़ की मंजूरी शामिल है। इससे नगर पालिका क्षेत्र में 107 किमी सीवर लाइन बिछाने का काम शुरू होगा। गोमती नदी में शहर का गंदा पानी जाने से बचेगा। वैसे भारत सरकार को ट्रीटमेंट प्लांट के लिए भी प्रपोलज भेजे गए हैं लेकिन अभी तक वित्तीय मंजूरी नहीं मिल पाई है। नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने बताया कि उनके प्रस्ताव पर जल निगम ने 302.44 करोड़ का प्रस्ताव का प्राक्कलन तैयार कर शासन को भेजा था। जिसकी मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में मंजूरी मिल गई। उन्होंने बताया कि इसमें जीएसटी लेकर 302 करोड़ की मंजूरी मिली है। उन्होंने कहा कि यह मंजूरी सिर्फ सीवरेज लाइन के लिए है। ट्रीटमेंट प्लांट और अन्य के लिए भारत सरकार को प्रपोजल गया है। जिसकी हरी झंडी मिल चुकी है। मंजूरी शीघ्र ही मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि यह जल निगम का प्रपोजल है। नगर पालिका से इसका कोई वास्ता नहीं है। यह जरूर है कि नगर क्षेत्र में सीवरेज लाइन 107 किमी की दूरी में बिछाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें