फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर क्षेत्र में मौका मिलने पर महिलाओं ने रचा इतिहास

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। नूरजहां गर्ल्स हायर सेकेंड्री स्कूल सबरहद में वार्षिक खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। 162 अंक पाकर रेड हाउस पहले स्थान पर रहा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रेखा सोनकर ने कहा कि महिलाएं किसी मायने में कमजोर नहीं हैं। यही वजह है कि हर क्षेत्र में इतिहास बना रही हैं। शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी है, जिससे बालिकाओं के मानसिक व शारीरिक विकास होता है। अध्यक्षता कर रहे सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता जेडके फैजान ने बालिका शिक्षा पर बल दिया। कहा कि इस परिवेश में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की जरूरत है। तभी देश को विश्व गुरु बनने का सपना साकार हो सकता है। महिलाओं का शिक्षित होना इसलिए भी जरूरी है कि वे अपने मौलिक अधिकारों को जानें और कानून के प्रति जागरूक हों। विशिष्ट अतिथि डॉ. शहला शेख, प्रधानचार्य तलत रिजवी ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व विद्यालय की एनसीसी कैडेट्स ने अतिथियों को परेड के माध्यम से सलामी दी। संचालन फरहत बानो ने किया। प्रबंधक परवेज आलम भुट्टो ने आभार जताया। इस दौरान नजरुल इस्लाम, पूर्व प्रधान इमरान अहमद, मो. आरिफ, शेख जहीर, अनीश अहमद, मोईन अहमद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें