फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 6 लुटेरे गिरफ्तार, लूट की स्कूटी व नकदी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियाहूं। कोतवाली पुलिस ने सोमवार की रात को रजमलपुर पोखरे के पास से छह लुटेरों को लूट के सामान सहित गिरफ्तार किया। लुटेरों ने पीड़ित को पहले मड़ियाहूं फिर मोकलपुर बुलाया। स्कूटी की डिक्की में रखी नकदी, स्कूटी व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पुलिस इन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


वाराणसी निवासी सुधीर कुमार सिंह ने मड़ियाहूं कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि लुटेरों द्वारा ओलेक्स ऐप पर गाड़ी बेचने का झांसा देकर बुलाकर उनकी स्कूटी की डिक्की में रखी 27 हजार नकदी, स्कूटी, मोबाइल आदि लूटकर फरार हो गए। पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि सोमवार की रात सूचना मिली कि लूट के आरोपी रजमलपुर पोखरे के पास मौजूद हैं। पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचकर वहां से संदिग्ध रूप से खड़े 6 लोगों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने लूट की घटना को स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपियों में धर्मेंद्र प्रजापति तरसडा थाना फूलपुर वाराणसी, अंकित गौतम निवासी औरैला थाना मड़ियाहूं, आशुतोष गौतम निवासी परमानंदपुर थाना शहर कोतवाली जौनपुर, शनि गौतम ग्राम ताजुद्दीनपुर थाना मड़ियाहूं को गिरफ्तार कर लिया। इनके अलावा सोनू गौतम निवासी कुतुबपुर थाना मड़ियाहूं, राकेश प्रजापति निवासी नासही थाना जफराबाद को भी गिरफ्तार किया। उनके पास से लूट की एक स्कूटी, एक मोबाइल रेडमी, 21 हजार 500 नकद व लूट की घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक बरामद हुई। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें