फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: माता वैष्णो देवी और मनसा देवी के दर्शन करके लौट रहे 6 श्रद्धालु घायल

विज्ञापन
तिलहर में हाईवे पर पलटी डीसीएम को सीधा कराती पुलिस। स्रोत: वीडियो ग्रेब
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। माता वैष्णो देवी और मनसा देवी के दर्शन कर जौनपुर लौट रहे श्रद्धालुओं की डीसीएम रविवार सुबह पूर्वी भक्सी तिराहा के पास डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे में बालिका समेत छह श्रद्धालु घायल हो गए। जौनपुर जिले के थाना चंदवक क्षेत्र के गांव खुज्जी निवासी जिगर ने बताया कि वह करीब 17 लोगों के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन करने गए थे। इसके बाद सभी ने हरिद्वार में मनसा देवी के दर्शन किए। रविवार सुबह करीब 10 बजे डीसीएम से सभी लोग लौट रहे थे। यहां पूर्वी भक्सी तिराहा के पास अचानक डीसीएम के सामने आई बाइक को बचाने के फेर में चालक ने नियंत्रण खो दिया। डीसीएम डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। कांवड़ियों की सुरक्षा में लगाए गए पुलिसकर्मियों ने डीसीएम में फंसे श्रद्धालु जिगर गुप्ता, वैभव साहू, अजय साहू, शंकर, प्यारेलाल और आठ वर्षीय बालिका एंजल समेत छह लोगों को बाहर निकालकर सीएचसी भिजवाया। हादसे के बाद करीब 15 मिनट तक जाम लगा रहा। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने घायलों का अस्पताल पहुंचाया और उनका उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें