फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कूलर में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग, तीन मासूम सगे भाई झुलसे, एक की गई जान

विज्ञापन
दुद्धी सीएचसी में विद्युत करंट से झूलसे बच्चों को लेकर पहुंचे परिजन।स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
दुद्धी। विंढमगंज थानाक्षेत्र के हरपूरा गांव में शनिवार रात करीब साढ़े 8 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। कूलर में शॉर्ट-सर्किट होने से अचानक आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से तीन मासूम भाई गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों ने आनन-फानन में तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी पहुंचाया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज लोढ़ी में उपचार के दौरान डेढ़ साल के रिंकू की मौत हो गई। हरपूरा गांव निवासी पवन के तीन बेटों- डेढ़ वर्षीय रिंकू और दो माह के जुड़वा नवजात करन व कार्तिक कमरे में कूलर के सामने सो रहे थे। इसी दौरान कूलर में शॉर्ट-सर्किट हुआ और आग लग गई। आग तेजी से बच्चों के बिस्तर तक फैल गई। हादसे के वक्त घर के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में काम कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें