फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपालिका के 58 अधिकारी और कर्मचारी मिले अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व रजनीश राय ने मंगलवार को नगर पालिका परिषद की जांच की। इस दौरान सभी अनुभागों में कुल 58 अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इनके खिलाफ एक दिन का वेतन बाधित करने की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट डीएम को सौंपी।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व राजनीश राय ने सुबह 10 बजे नगर पालिका परिषद पहुंचे। इस दौरान अनुभागवार कार्यालयों की जांच की। जांच में कर विभाग के लिपिक अरविंद कुमार यादव, प्रमीला यादव, परिचारक मनोज कुमार, मो. सलमान, सुमन श्रीवास्तव, मो. तौसिफ, कार्यवाहक टीसी रमाशंकर सेन समेत कई लोग अनुपस्थित थे। प्रकाश विभाग से वीरेंद्र कुमार सिंह, स्वास्थ्य विभाग से लिपिक संतोष कुमार रावत, स्वीचमैन गीता, बेलदार संजीव यादव, मो. शमीम, सफाई नायक राजेश, मो. फिरोज, अरविंद सिंह समेत कई लोग गैरहाजिर रहे। निर्माण विभाग के माली उमानाथ यादव, सभाजीत यादव, तारा देवी, लेखा विभाग से लिपिक बसंतू लाल यादव, अभिषेक श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, सामान्य प्रशासन से लिपिक तुषार यादव, दफ्तरी राहुल सेठ, सेविका पुष्पा शर्मा, नीलम यादव, मंजू भट्टाचार्य, जमाल अहमद, स्वच्छकार मो. दानिश अनुपस्थिति थे। वहीं, केंद्रीयत अधिकारी से कर निर्धारण अधिकारी रीता रानी विक्रम अनुपस्थित रहीं। केंद्रीयत अधिकारी के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अवधेश चंद्र यादव, राजस्व निरीक्षक राकेश यादव, अंकित उमराव, डीपीएम अमित कुमार यादव आदि अनुपस्थित रहे। अपर जिलाधिकारी रजनीश राय ने बताया कि कार्यालय नहीं आने की शिकायत लगातार मिल रही थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने आकस्मिक जांच करने का निर्देश दिया था। जांच के दौरान 58 अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। सभी का एक दिन का वेतन बाधित करने की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें