रोजगार मेले में अभ्यर्थियों के साथ मंचासीन अतिथिगण। सूचना विभाग
करंजाकला। राजकीय आईटीआई सिद्धिकपुर परिसर में शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 57 प्रतिष्ठित कंपनियों ने विभिन्न पदों के लिए करीब दो हजार युवाओं का साक्षात्कार लिया। मेले में टाटा और हिंडालकों सहित कुल 57 बहुप्रतिष्ठित कंपनियों ने विभिन्न पदों के लिए युवाओं का साक्षात्कार लिया। कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने राजीव कुमार, शैफ, मंजीत कुमार, लैश कुमार, वैभव यादव, आकाश, मनीष, प्रिया यादव, काजल यादव, रत्नेश कुमार और विपिन सिंह को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को पारदर्शी तरीके से रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए समय-समय पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जाता है। एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू ने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि सेवायोजन विभाग द्वारा आयोजित रोजगार मेला सराहनीय पहल है। जो युवा स्वयं रोजगार सृजक बनना चाहते हैं, वे मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत ब्याजमुक्त ऋण प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर सीडीओ ध्रुव खाड़िया, बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल, उपनिदेशक सेवायोजन रवि शेखर, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला, जिला सेवायोजन अधिकारी जयप्रकाश पासवान, सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी शशिकांत सरोज और ओम गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।