जोरआजमाइश करते ताइक्वांडो के खिलाड़ी। स्कूल
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय ताइक्वांडो (पुरुष एवं महिला) प्रतियोगिता का आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय, सैदपुर, गाजीपुर में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में पूर्वांचल क्षेत्र के विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबले के बीच 42 अंकों के सर्वोच्च स्कोर के साथ मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज की ताइक्वांडो टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीडी काॅलेज की टीम दूसरे स्थान पर रही। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने खिलाड़ियों से कहा कि यह सफलता केवल पदक जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि कठोर परिश्रम, अनुशासन, समर्पण और टीम भावना का फल है। टीम कोच मोहम्मद शफीक किरमानी की सराहना की।