फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरिम जमानत पर 60 दिन के लिए रिहा होंगे 54 बंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण और जेल में क्षमता से अधिक बंदी होने के चलते एक बार फिर सात साल से कम की सजा वाले मामले में बंद विचाराधीन बंदियों और इतने ही साल की सजा काट रहे कैदियों को 60 दिन के लिए जेल से रिहा किए जाने की तैयारी की गई है। बंदियों को अंतरिम जमानत पर जबकि कैदियों को पैरोल पर छोड़ा जाएगा। जिला कारागार में ऐसे 54 बंदी और 13 कैदी हैं। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद जेल प्रशासन ने ऐसे मामले में बंदियों की सूची तैयार कर कोर्ट को भेज दी है।
विज्ञापन

डेढ़ सौ साल पुरानी जिला जेल की क्षमता महज 320 बंदियों की है, जबकि यहां क्षमता से तीन गुना से भी अधिक बंदी हैं। इसके चलते यहां भी कोरोना का संक्रमण फैलने का खतरा अधिक है। प्रदेश की अन्य जेलों में भी बंदियों की संख्या क्षमता से अधिक होने के चलते हाईकोर्ट ने ऐसे बंदियों या कैदियों को अंतरिम जमानत या पैरोल पर 60 दिनों के लिए रिहा करने के निर्देश दिया है। जिला कारागार में बंद कुल डेढ़ हजार बंदियों में से 54 बंदी ऐसे मामले में बंद हैं, जिसमें सात साल या इससे कम की सजा का प्रावधान हैं। जबकि ऐसे ही मामलों में सजायाफ्ता कैदियों की संख्या 13 है। जेलर राजकुमार ने बताया कि कोर्ट के इस निर्देश के बाद जेल प्रशासन ने 54 बंदियों की सूची तैयार कर कोर्ट को भेज दिया है। जबकि 13 कैदियों की सूची जेल मुख्यालय को भेजी गई है। कोर्ट से अंतरिम जमानत मंजूर होने का आदेश आते ही संबंधित बंदियों को रिहा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें